शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खंडवा:कार-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 2 की मौत, एंबुलेंस रोकने को लेकर हुआ विवाद – Khandwa: Congress Block President Among Two Killed In Car-bolero Crash, Dispute Erupts Over Ambulance
खंडवा

खंडवा:कार-बोलेरो की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत 2 की मौत, एंबुलेंस रोकने को लेकर हुआ विवाद – Khandwa: Congress Block President Among Two Killed In Car-bolero Crash, Dispute Erupts Over Ambulance

November 13, 2026


Khandwa: Congress Block President Among Two Killed in Car-Bolero Crash, Dispute Erupts Over Ambulance

खंडवा में भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत

विस्तार

जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पूर्व सांसद के कार्यक्रम से वापसी

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन अपने साथी सुनील, भांजे अक्षय और एक अन्य व्यक्ति के साथ पूर्व सांसद अरुण यादव के दिवाली मिलन समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। कार को अजय महाजन के मामा चला रहे थे। लछोरा गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अजय महाजन और सुनील ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द

एंबुलेंस रोकने और विवाद का आरोप

हादसे में घायल अजय महाजन के भांजे अक्षय के अनुसार घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। आरोप है कि एंबुलेंस के मौके पर पहुंचते ही बोलेरो में सवार लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। बोलेरो सवारों ने मारपीट करने के इरादे से लाठियां निकाल लीं और मौके पर पहुंची एंबुलेंस को वापस भेज दिया। इस वजह से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिलने में बाधा उत्पन्न हुई और स्थिति अधिक गंभीर हो गई।

पुलिस जांच और वाहन की पहचान

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन पर ‘मध्य प्रदेश शासन’ लिखा हुआ था। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और हादसे के बाद हुए विवाद की  जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X