शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:प्रीत विहार में फ्लैट में फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका – Body Of A Young Man Found Hanging In A Flat In Preet Vihar; Suicide Suspected

November 13, 2026


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार फेस टू स्थित फ्लैट में बृहस्पतिवार को 34 वर्षीय युवक मोनू (34 वर्षीय) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में गृह कलह में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, मोनू पुत्र अशोक मूल रूप से थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला गांव तगासराय का निवासी था। वर्तमान में वह कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रीत विहार में सिटी पार्क के पास फ्लैट संख्या 137 में रह रहा था। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। बृहस्पतिवार को उसका शव फ्लैट के कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी से लटका मिला। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक शादीशुदा था और गृहक्लेश में आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। उसकी पत्नी फिलहाल मायके में रह रही थी। इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आते हैं और परिजन तहरीर देते हैं, उस आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X