Pratapgarh News:288 हेक्टेयर बढ़ा आलू का रकबा, बोआई में जुटे किसान – Potato Acreage Increases By 288 Hectares; Farmers Busy With Sowing
अर्नब तूफान और बारिश की वजह से आलू की बोआई पर ब्रेक लग गया था। खेतों में अधिक नमी होने की वजह से किसानों ने बोआई पर रोक लगाई थी लेकिन फिर से आलू की बोआई ने जोर पकड़ी है।
इस बार जिले में आलू की खेती का रकबा पिछले साल की तुलना में करीब 288 हेक्टेयर बढ़ा है। विभागीय आंकड़े के अनुसार पिछले साल 4167 हेक्टेयर आलू का रकबा था। जो इस बार बढ़कर 4455 हेक्टेयर हो गया है। वहीं, इस बार बारिश की वजह से धान की फसलों की कटाई भी प्रभावित हुई थी।
11 कोल्ड स्टोरों में आलू का भंडारण
जिले के 11 कोल्ड स्टोर में 37571 मीट्रिक टन आलू का भंडारण हुआ था। करीब 35395 मीट्रिक टन आलू की निकासी की जा चुकी है। उद्यान विभाग की ओर से भी करीब 391 क्विंटल आलू के बीज बांटे जा चुके हैं। इसमें कुफरी आन्नद, कुफरी सिंदूरी, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन, कुफरी पुखराज, कुफरी संगम प्रजाति के बीज शामिल हैं। कुफरी बीज के प्रयोग से प्रति हेक्टेयर 270 क्विंटल आलू की पैदावार होने का अनुमान है।
आलू के रकबे पर एक नजर
वर्ष रकबा
2021 3380 हेक्टेयर
2022 3600 हेक्टेयर
2023 3780 हेक्टेयर
2024 3969 हेक्टेयर
2025 4167 हेक्टेयर
आलू के उत्पादन पर एक नजर
– वर्ष 2021 में 81650 मीट्रिक टन
– वर्ष 2022 में 82,800 मीट्रिक टन
– वर्ष 2023 में 86,940 मीट्रिक टन
– वर्ष 2024 में 91,287 मीट्रिक टन
– वर्ष 2025 में 1,08,353 मीट्रिक टन
वर्जन
पिछले साल की अपेक्षा इस बार आलू के बीज के दाम में काफी कमी आई है। इस वजह से लागत भी कम लग रही है। आलू की बोआई अंतिम चरण में हैं। – संदीप शुक्ला, थरिया, रानीगंज
तूफान और बारिश की वजह से आलू की खेती पिछड़ी है। खेत में नमी अधिक हो गई थी लेकिन नवंबर के पहले हफ्ते में खेत तैयार कर लिए थे। अब उसमें आलू की बोआई की जा रही है। – नागेंद्र बहादुर सिंह, मनैता
वर्जन-
आलू के बीज का वितरण किया जा चुका है। इस बार भी आलू का रकबा 288 हेक्टेयर बढ़ा है। – सुनील कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी

संदीप शुक्ला

संदीप शुक्ला
