शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए एसीएमई ग्रुप ने देखी यूपीडा की जमीन – Acme Group Inspects Upeida Land For Green Ammonia Plant
अमेठी

Amethi News:ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए एसीएमई ग्रुप ने देखी यूपीडा की जमीन – Acme Group Inspects Upeida Land For Green Ammonia Plant

November 13, 2026


ACME Group inspects UPEIDA land for green ammonia plant

कमरौली के यूपीडा में भूमि का निरीक्षण करती सीडीओ पूजा साहू व अन्य। स्रोत: सूचना विभाग

अमेठी। औद्योगिक विकास की दिशा में करोड़ों रुपये के निवेश की एक नई संभावना सामने आई है। देश की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसीएमई ग्रुप यहां ग्रीन अमोनिया उत्पादन इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कमरौली के यूपीडा की उपलब्ध भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

टीम ने प्रस्तावित प्लांट के लिए जमीन की उपलब्धता और जरूरी आधारभूत सुविधाओं की संभावनाएं देखीं। परियोजना धरातल पर उतरती है तो जिले में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।

कंपनी करोड़ों रुपये के अनुमानित निवेश से अत्याधुनिक ग्रीन अमोनिया उत्पादन इकाई स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की उपलब्ध भूमि का जायजा लिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना की जरूरतों के हिसाब से जमीन और अन्य सुविधाओं की स्थिति देखी। हालांकि, अभी निवेश की अंतिम राशि, उत्पादन क्षमता और निर्माण शुरू होने की समय सीमा सार्वजनिक नहीं हुई है।

जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। निवेशकों को जरूरी प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने और विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल एसीएमई ग्रुप का भूमि निरीक्षण परियोजना की शुरुआती प्रक्रिया है। अब कंपनी के अंतिम निर्णय और आगे की औपचारिकताओं पर निगाह रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X