शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:आगरा-मथुरा में आयकर विभाग का छापा, होटल से लेकर तनिष्क शोरूम तक मची खलबली; निशाने पर ये कारोबारी – Income Tax Department Raids Multiple Locations In Mathura And Vrindavan Including Radisson Hotel
आगरा

यूपी:आगरा-मथुरा में आयकर विभाग का छापा, होटल से लेकर तनिष्क शोरूम तक मची खलबली; निशाने पर ये कारोबारी – Income Tax Department Raids Multiple Locations In Mathura And Vrindavan Including Radisson Hotel

November 13, 2026


Income Tax Department Raids Multiple Locations in Mathura and Vrindavan Including Radisson Hotel

मथुरा-वृंदावन में आयकर का छापा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आयकर विभाग ने मथुरा, वृंदावन और आगरा में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। मथुरा-वृंदावन में गाजियाबाद से पहुंची विभाग की टीमों ने रेडिशन होटल और शंकर सेठ के गुरुकृपा होटलों सहित कई स्थानों पर दोपहर तक कार्रवाई जारी रखी, जिससे शहर के व्यापारिक जगत में खलबली मच गई। वहीं, आगरा में एमजी रोड और बोदला सिकंदरा रोड स्थित तनिष्क शोरूम के साथ-साथ संचालक अनुराग बंसल के अनुपम ओरियन अपार्टमेंट पर भी आयकर विभाग के छापे की सूचना है। 

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पांच बजे आयकर विभाग की करीब चार दर्जन गाड़ियों से टीमें मथुरा पहुंचीं। इसके बाद अलग-अलग टीमों में बंटकर अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया। शंकर सेठ से जुड़े ठिकानों पर पहुंची टीम ने दस्तावेज कारोबारी रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल की।

सूत्रों के अनुसार, डालमिया बाग पेड़ कटान प्रकरण से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई होने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में अभी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X