शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘रामायण’ की कौशल्या को किसने दिए ताने:’बीफ खाने वाले की मां बनी हो’, इंदिरा कृष्णन ने सुनाया किस्सा – Indira Krishnan Who Played Kaushalya In Namit Malhotra Ramayan Shared Her Views About Ranbir Kapoor Trolling
बॉलीवुड

‘रामायण’ की कौशल्या को किसने दिए ताने:’बीफ खाने वाले की मां बनी हो’, इंदिरा कृष्णन ने सुनाया किस्सा – Indira Krishnan Who Played Kaushalya In Namit Malhotra Ramayan Shared Her Views About Ranbir Kapoor Trolling

November 13, 2026


indira krishnan who played kaushalya in namit malhotra ramayan shared her views about ranbir kapoor trolling

इंदिरा कृष्णन, रणबीर कपूर

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के बाद इसे दर्शकों और सेलेब्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कौशल्या का किरदार अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने निभाया है। एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने रणबीर की ट्रोलिंग और फिल्म को लेकर की जा रही नकारात्मक टिप्पणी पर बात की।

रणबीर के बीफ पर बवाल 

अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने बताया कि ‘रामायण’ बनाना नमित मल्होत्रा के लिए आसान नहीं था। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर को कास्ट करना सबसे बड़ी चुनौती थी। एक्ट्रेस ने कहा, ‘उन्होंने तमाम बाधाओं को तोड़ते हुए रामायण को आज की दुनिया के सामने पेश करने के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं। लेकिन फिल्म देखने से पहले, अधिकांश दर्शक आश्वस्त नहीं थे। रणबीर को राम के रोल के लिए चुने जाने पर दर्शक लगभग निराश हो गए थे। मुझे याद है मुझे ऐसे मैसेज मिले थे जिनमें लिखा था कि आप बीफ खाने वाले की मां का रोल निभा रही हैं?’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X