How To Dye Hair Without Color: आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं लोगों को काफी परेशान कर रही हैं। इनमें बालों का रूखा और बेजान होना से लेकर कम उम्र में सफेद होना तक शामिल है। खराब खानपान और अनियमित लाइफस्टाइल के कारण कई लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। किसी के बालों में कुछ सफेद लटें दिखाई देने लगती हैं, तो किसी के सिर पर धीरे-धीरे सफेदी बढ़ने लगती है। ऐसे में सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग बार-बार पार्लर जाकर हेयर कलर करवाते हैं या बाजार में मिलने वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनका बार-बार इस्तेमाल बालों को रूखा बना सकता है। वहीं, कुछ लोग बालों को रंगने के लिए मेहंदी का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार मेहंदी लगाने के बाद भी मनचाहा गहरा रंग नहीं मिल पाता।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो मेहंदी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। मेथी दाना, लौंग, चायपत्ती, चुकंदर और कॉफी जैसी चीजें मेहंदी के रंग को गहरा या अलग-अलग शेड देने में मदद कर सकती हैं। ये सभी चीजें आमतौर पर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं। आइए जानते हैं मेहंदी का यह खास मिश्रण तैयार करने और बालों पर इस्तेमाल करने का सही तरीका।
2 of 5
मेहंदी में मिलाएं ये चीजें बाल दिखेंगे नेचुरली ब्लैक
– फोटो : Ai Generated
मेहंदी में मिलाएं ये 5 प्राकृतिक चीजें
- चायपत्ती- दो चम्मच चायपत्ती मेहंदी के मिश्रण में डालें, इससे मेहंदी की रंगत गहरी करने में मदद मिल सकती है।
- मेथी दाना- मेहंदी के मिश्रण में एक चम्मच मेथी दाना इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लौंग- 7 से 8 लौंग डालने से मेहंदी के मिश्रण में अच्छी खुशबू आती है, साथ ही साथ उसका रंग गहरा होता है।
- चुकंदर- एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं, इससे बालों पर हल्की लालिमा आ सकती है।
- कॉफी पाउडर- मेहंदी में थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाने से रंगत में भूरापन आ सकता है।
होममेड लिप बाम: मौसम के असर से फट रहे हैं होंठ? घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम
3 of 5
मेहंदी में मिलाएं ये चीजें बाल दिखेंगे नेचुरली ब्लैक
– फोटो : Ai Generated
घर पर इस तरह तैयार करें नेचुरल हेयर कलर
सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी डालें। इसमें एक चम्मच मेथी दाना, 7 से 8 लौंग, दो चम्मच चायपत्ती और एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाएं। अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक उबालें। पानी अच्छी तरह उबलने और उसका रंग बदलने के बाद गैस बंद कर दें। इसे ठंडा होने दें और फिर छानकर पानी अलग रख लें।
अब एक बर्तन में जरूरत के अनुसार मेहंदी पाउडर लें और उसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके बाद तैयार काढ़े को धीरे-धीरे मेहंदी पाउडर में डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को तब तक मिलाते रहें, जब तक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए। इस तरह घर पर नेचुरल हेयर कलर के लिए मेहंदी का मिश्रण तैयार हो जाएगा।
4 of 5
मेहंदी का नेचुरल रंग
– फोटो : Ai Generated
मेहंदी से नेचुरल हेयर कलर के लिए अपनाएं ये टिप्स
- मेहंदी लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। अब ब्रश या हाथों की मदद से मेहंदी का पेस्ट बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रखें कि मेहंदी बालों के हर हिस्से पर समान रूप से लगे, ताकि रंग एकसार आ सके।
- मेहंदी का रंग गहरा पाने के लिए तैयार पेस्ट को कुछ घंटों तक लोहे के बर्तन में रखा जा सकता है। इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर लगाने के लिए इस्तेमाल करें। हालांकि, ध्यान रखें कि मेहंदी से बालों पर आने वाली रंगत हर व्यक्ति में अलग हो सकती है। यह बालों के प्राकृतिक रंग, उनकी स्थिति और इस्तेमाल किए गए मिश्रण की मात्रा पर निर्भर करती है।
- घर पर तैयार किए गए प्राकृतिक मिश्रण से भी कुछ लोगों को एलर्जी या त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। इसलिए बालों पर इसका इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे की त्वचा पर पैच टेस्ट जरूर करें। अगर टेस्ट के बाद खुजली, जलन, लालिमा या सूजन जैसी समस्या दिखाई दे, तो इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से बचें।
5 of 5
मेहंदी से घर पर बना नेचुरल हेयर कलर
– फोटो : Ai Generated
सफेद बालों से जुड़ी इस बात को न करें नजरअंदाज
मेहंदी और घरेलू चीजों से तैयार मिश्रण सफेद बालों को कुछ हद तक रंगत दे सकता है, लेकिन इससे बालों का प्राकृतिक रंग वापस नहीं आता और न ही बालों के सफेद होने की प्रक्रिया रुकती है। अगर कम उम्र में ही बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं, तो इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
विंटर स्किन केयर: सर्दी के मौसम में चेहरे का निखार हो रहा है गायब? जानें कैसे रखें ख्याल