शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sirsa News:विधायक पहुंचे ऑटो मार्केट, सफाई न देखकर जताई नाराजगी – Mla Inspected Auto Market Colony
सिरसा

Sirsa News:विधायक पहुंचे ऑटो मार्केट, सफाई न देखकर जताई नाराजगी – Mla Inspected Auto Market Colony

November 13, 2026


– विधायक सेतिया बोले-शहर के हालात पर धरना देना पड़ा तो भी देंगे

फोटो ——23,24,25

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। विधायक गोकुल सेतिया दोपहर के समय ऑटो बाजार के लोगों के बुलावे पर वहां पहुंचे। लोगों ने उन्हें ऑटो बाजार की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण के हालात दिखाए। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

गोकुल सेतिया ने कहा कि यदि लोगों की मांगों को लेकर धरना देना पड़ा तो वे भी देंगे। विधायक की नाराजगी देख एक घंटे बाद ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया।

गोकुल सेतिया ने सिरसा के हालात की तुलना पाकिस्तान से की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिरसा को हरियाणा का हिस्सा नहीं समझती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आते हैं और ग्रीवेंस के चेयरमैन भी हैं। इसके बावजूद ऐसे हालात बने हुए हैं।

गोकुल सेतिया ने कहा कि ऑटो बाजार के लोग बदतर जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। अधिकारी स्वच्छता अभियान चलाते हैं और विकास का ढिंढोरा पीटते हैं। उन्होंने विधानसभा के अंदर ऑटो बाजार के हालात दिखाए थे लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरकार पर उठाए सवाल

विधायक ने निकाय विभाग, कर और अधिकारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ये किस लिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पेट्रोल पंप और होटल की जगह बेचकर बाजार में पैसा खर्च करने के आदेश दिए थे। गोकुल सेतिया ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो वे सिरसा या विधानसभा में आंदोलन करेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X