शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:बालू की गादड़ा पट्टी में प्रवेश द्वार का किया उद्धाटन – Inauguration Of The Entrance Gate At The Balu Ki Gadada Patti Area
पानीपत

Panipat News:बालू की गादड़ा पट्टी में प्रवेश द्वार का किया उद्धाटन – Inauguration Of The Entrance Gate At The Balu Ki Gadada Patti Area

November 13, 2026


Inauguration of the entrance gate at the Balu ki Gadada Patti area

भव्य गेट का उद्घाटन करते जिला परिषद अध्यक्ष व ग्रामीण

कसान। गांव बालू की गादड़ा पट्टी में 21 लाख रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया गया है। पुरानी संस्कृति और पारंपरिक स्थापत्य कला की तर्ज पर तैयार किए गए इस आकर्षक गेट का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कर्मवीर कौल ने किया। उन्होंने इसे गांव की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्माण बताया।

गेट के निर्माण में जिला परिषद के वार्ड नंबर चार के पार्षद दीप बालू ने अहम भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह में बालू खाप के प्रधान रामचंद्र, गांव की तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंच दिनेश बुरा और साहिल बिढान तथा जिला पार्षद अमरजीत कसान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X