शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी की टीम को 35 रनों से हराया – Star Eleven Mau Defeated The Varanasi Team By 35 Runs
मऊ

Mau News:स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी की टीम को 35 रनों से हराया – Star Eleven Mau Defeated The Varanasi Team By 35 Runs

November 13, 2026


Star Eleven Mau defeated the Varanasi team by 35 runs.

नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को स्टार इलेवन मऊ और वाराणसी क्रिकेट क्लब के बीच एक रोमांचक 20-20 ओवरों का मुकाबला खेला गया। जिसमें स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी क्रिकेट क्लब को 35 रनों से हराया।

मैच के आयोजक वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दूबे ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन मऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज अमित सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए मात्र 42 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

कप्तान राहुल राजभर ने अंत में तेजी से रन बनाते हुए 22 गेंदों में नाबाद 41 रन जोड़े, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। वाराणसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकास यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी क्रिकेट क्लब की पूरी वाराणसी क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी।शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए स्टार इलेवन मऊ के अमित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X