शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरात में रौब दिखाना पड़ा भारी:दूल्हे के भाई ने की हर्ष फायरिंग, दो युवकों को लगे छर्रे; हिरासत में – Two Youths Were Injured Due To Celebratory Firing At Wedding In Ghazipur
ग़ाज़ीपुर

बरात में रौब दिखाना पड़ा भारी:दूल्हे के भाई ने की हर्ष फायरिंग, दो युवकों को लगे छर्रे; हिरासत में – Two Youths Were Injured Due To Celebratory Firing At Wedding In Ghazipur

November 13, 2026


Two youths were injured due to celebratory firing at wedding in Ghazipur

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर

विस्तार

गाजीपुर जिले में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मामला मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव का है। बृहस्पतिवार की रात आई बरात में दूल्हे के भाई ने अपनी लाइसेंसी .12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक से निकले छर्रे लगने से सौरभ (20) और टिंकू (18) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में दुरकुसी गांव में बरात आई थी। इसमें दूल्हे का भाई मनोज (40) भी शामिल था, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि मनोज ने अपनी लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग की। इस दौरान सौरभ की कमर और टिंकू के हाथ में छर्रे लग गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले मनोज को हिरासत में ले लिया। उसके पास मौजूद लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संबंधित रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X