शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:आम के अलावा अबूधाबी को भायीं हसनपुर की हरी सब्जियां – Beyond Mangoes, Abu Dhabi Has Taken A Liking To The Green Vegetables From Hasanpur

November 13, 2026


हसनपुर। हसनपुर क्षेत्र की कृषि उपज अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना रही है। अंबिया फार्म फ्रेश फर्म ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में आम के बाद हरी सब्जियों की बड़ी खेप का निर्यात किया है। इससे क्षेत्र के किसानों और कृषि उद्यमियों में उत्साह है।

अंबिया फार्म फ्रेश फर्म के संचालक इंशात सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अबूधाबी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी गुणवत्ता का लोहा मनवाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अक्टूबर महीने के दौरान अपनी सब्जियों का एक विशेष सैंपल वहां के खरीदारों के पास भेजा था। विदेशी मानकों और गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरने के बाद यह सैंपल पूरी तरह से पास हो गया, जिसके बाद विदेश में निर्यात का रास्ता साफ हुआ।

सैंपल पास होने के बाद फर्म ने अबूधाबी के लिए हरी मिर्च की पहली बड़ी खेप रवाना की है। इस खेप के तहत कुल 1200 किलोग्राम (1.2 टन) ताजी हरी मिर्च भेजी गई है, जिसे वहां के बाजारों में हाथों-हाथ लिया जा रहा है। केवल हरी मिर्च ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी यह फर्म अबूधाबी को कई अन्य प्रमुख सब्जियों का निर्यात कर चुकी है। इंशात सैनी ने बताया कि इस खेप को भेजने से पहले उनकी फर्म ने वहां लगभग 700 किलोग्राम भिंडी, 100 किलोग्राम करेला और 200 किलोग्राम लौकी की सफल आपूर्ति की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X