Meerut News:दुपट्टों में आग लगाने वाले बाल अपचारी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा – They Had Apprehended Him And Handed Him Over To The Police
मवाना। नगर में बृहस्पतिवार शाम एक कपड़े की दुकान के बाहर टंगे दुपट्टों में आग लगाने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया।
बृहस्पतिवार को अजय कुमार शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि जब वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी एक किशोर हाथ में लाइटर लेकर वहां आया। आरोपी ने किसी पुरानी रंजिश या शरारत के चलते दुकान के बाहर टंगे दुपट्टों में अपने हाथ में लिए लाइटर से आग लगा दी। आग लगते ही देखते ही देखते विकराल रूप धारण करने लगी। गनीमत यह रही कि आग का पता समय रहते चल गया और आसपास के सतर्क दुकानदारों ने तुरंत मौके पर दौड़कर आग को शोरूम के अंदर फैलने से रोक लिया।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे मय लाइटर इस्लामिया मदरसे के पास से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
