आगरा से करीब 80 किमी दूर तीर्थ बटेश्वर में लगने वाला उत्तर भारत का प्रमुख पशु मेला अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले में घोड़ों की रफ्तार, नाच और हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में उम्दा नस्ल के घोड़ों और घोड़ियों की खरीद-बिक्री का सिलसिला जारी है। खास बात ये है कि बरेली के सुलेमान का 4.50 लाख रुपये कीमत वाला मारवाड़ी घोड़ा सबसे ज्यादा चर्चा में है। वजह है कि उसकी तेज रफ्तार ने मेले में पहुंचे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।