शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ट्रेन छूटने के बाद उसी टिकट पर अगली ट्रेन में सफर कर सकते हैं? जानें कन्फर्म, Rac और वेटिंग टिकट के नियम – Can You Travel On Another Train With The Same Ticket After Missing Yours? Know The Rules
यूटिलिटी

ट्रेन छूटने के बाद उसी टिकट पर अगली ट्रेन में सफर कर सकते हैं? जानें कन्फर्म, Rac और वेटिंग टिकट के नियम – Can You Travel On Another Train With The Same Ticket After Missing Yours? Know The Rules

November 13, 2026


Train Missed Ticket Rules India: भारतीय रेलवे से सफर करना हम सभी के लिए बेहद आम बात है, लेकिन कई बार रास्ते में ट्रैफिक जाम या किसी अन्य जरूरी काम के कारण समय पर रेलवे स्टेशन न पहुंच पाने पर हमारी मुख्य ट्रेन छूट जाती है। ट्रेन छूटने के बाद अक्सर यात्रियों के मन में यह बड़ा सवाल आता है कि क्या वे उसी पुराने टिकट पर किसी दूसरी या अगली ट्रेन में सफर कर सकते हैं या उनका वह टिकट पूरी तरह बेकार हो जाता है।

रेलवे के नियमों के अनुसार, टिकट कन्फर्म होने या आरएसी होने की स्थिति में इसके अलग-अलग प्रावधान तय किए गए हैं। यदि आपको रेलवे के इन जरूरी नियमों की जानकारी नहीं है, तो आपको यात्रा के दौरान बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए बहुत ही सरल भाषा में जानते हैं कि ट्रेन छूट जाने के बाद रेलवे के क्या नियम कहते हैं।

Can You Travel on Another Train With the Same Ticket After Missing Yours? Know the Rules

Indian Railways, भारतीय रेलवे
– फोटो : Adobe Stock

कन्फर्म टिकट पर क्या नियम?

  • अगर आपका ट्रेन का टिकट पूरी तरह कन्फर्म था और किसी कारणवश आपकी वह गाड़ी छूट गई है, तो आप उस पुराने टिकट पर सीधे तौर पर किसी दूसरी ट्रेन में सफर नहीं कर सकते हैं।
  • ट्रेन छूटने के निश्चित समय के 4 घंटे पहले आपको टीडीआर फाइल करना होता है या नियम के मुताबिक नया टिकट लेना पड़ता है।
Can You Travel on Another Train With the Same Ticket After Missing Yours? Know the Rules

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

आरएसी टिकट वालों के लिए?

  • अगर आपका टिकट आरएसी यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन श्रेणी में था और ट्रेन छूट चुकी है, तो आप उस टिकट पर यात्रा नहीं कर सकते हैं।
  • हालांकि, चार्ट बनने के बाद आरएसी स्टेटस वाले यात्रियों के पास ट्रेन के समय से 30 मिनट पहले तक टीडीआर के माध्यम से नियमानुसार रिफंड पाने का अधिकार सुरक्षित रहता है।
Can You Travel on Another Train With the Same Ticket After Missing Yours? Know the Rules

Indian Railways
– फोटो : Adobe Stock

वेटिंग टिकट का क्या होता है?

  • अगर आपके पास केवल प्रतीक्षा सूची यानी वेटिंग लिस्ट का टिकट था और ट्रेन छूट गई, तो वह टिकट वैसे ही स्वतः अवैध हो जाता है।
  • चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकट वाले यात्री यात्रा करने के लिए अधिकृत नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत ऑनलाइन या काउंटर से नया विकल्प चुनना चाहिए।
  • सरल शब्दों में समझें तो किसी भी स्थिति में आपका ट्रेन छूटने पर उस टिकट पर दूसरे ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकते हैं।
Can You Travel on Another Train With the Same Ticket After Missing Yours? Know the Rules

Indian Railways, भारतीय रेलवे
– फोटो : Adobe Stock

ट्रेन छूटने पर आपके पास क्या विकल्प हैं?

  • पहला विकल्प तो ये है कि अगर संभव हो तो आप 1-2 स्टेशन आगे जाकर ट्रेन पकड़ सकते हैं, जो की काफी मुश्किल काम होता है, मगर कुछ लोग अगर आने वाले स्टेशन के नजदीक होते हैं तो वे ट्रेन पकड़ लेते हैं।
  • दूसरा ये समझना जरूरी है सामान्य स्थिति में कंफर्म टिकट का कोई रिफंड नहीं पा सकते हैं। 
  • अगर आपका वेटिंग काउंटर टिकट या RAC टिकट है तो आपके पास विकल्प होता है कि आप 30 मिनट पहले तक TDR फाइल कर सकते हैं।
  • अगर आपकी पहली ट्रेन लेट होने के कारण दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन छूट गई है, तो पहली ट्रेन के उस स्टेशन पर पहुंचने के 3 घंटे के भीतर TDR फाइल कर करके रिफंड ले सकते हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X