झालावाड़:15 हजार की रिश्वत लेते सहकारी भंडार का महाप्रबंधक गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगी थी घूस – Accused Arrested For Taking A 15,000 Bribe

कार्यवाई करते हुए झालावाड़ एसीबी
November 13, 2026

कार्यवाई करते हुए झालावाड़ एसीबी
झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सहकारी समितियों के निरीक्षक मस्तराम मीणा को एसीबी ने आज शुक्रवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक मेडिकल फर्म के बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने परिवादी की शिकायत के बाद पूरी योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि झालरापाटन स्थित गुरुकृपा मेडीकोज की ओर से झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता भंडार में दवाइयों की सप्लाई की गई थी। इसके करीब 15.32 लाख रुपए बकाया चल रहे थे। परिवादी ने 12 नवंबर को एसीबी चौकी झालावाड़ में शिकायत देकर बताया कि बकाया भुगतान में से 9.19 लाख रुपए के चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे मस्तराम मीणा रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत के बाद एसीबी ने 12 नवंबर को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया। इसमें आरोपी की ओर से बकाया भुगतान की राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने 5 लाख रुपए के चेक पर हस्ताक्षर कर दिए तथा शेष 4.19 लाख रुपए का चेक एक-दो दिन में जारी करने का आश्वासन दिया। आरोपी ने परिवादी से 25 हजार रुपए अगले दिन देने और शेष राशि चेक पास होने के बाद देने पर सहमति जताई थी।
यह भी पढ़ें: कोटा: जेके लोन अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर आरोप
15 हजार रुपए लेते ही दबोचा
परिवादी की ओर से 15 हजार रुपए की व्यवस्था किए जाने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी झालावाड़ के पुलिस निरीक्षक साजिद खान के नेतृत्व में टीम ने आरोपी मस्तराम मीणा को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
November 10, 2026
मृतक एएसआई विस्तार झालावाड़। दिवाली के त्योहार के बीच झालावाड़ पुलिस विभाग और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शोक की लहर छा गई। अकलेरा थाने में तैनात एएसआई सुनील त्यागी (58) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मृत्यु हो गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुनील त्यागी पगारिया थाना क्षेत्र में एक […]
November 9, 2026
जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के पिपलिया गांव की 16 वर्षीय अंजलि वर्मा ने अपने साहस और हुनर से एक नई मिसाल कायम की है। जिस उम्र में बच्चे पढ़ाई और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, अंजलि जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करती हैं। पिछले छह महीनों में उन्होंने 70 से अधिक सांपों को पकड़कर जंगल […]
November 8, 2026
नगर परिषद झालावाड़ समेत जिले की आठ निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शहर के 45 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने टिकट वितरण बड़ी चुनौती बन गया है। संभावित उम्मीदवारों की लंबी सूची, कई वार्डों में पांच से अधिक दावेदार और बगावत की आशंका के […]
