शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:माता चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां तेज, कलाकारों के ऑडिशन 26 से – Preparations For The Mata Chintpurni Festival Intensify; Auditions For Artists To Begin On The 26th

November 13, 2026


अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महोत्सव अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके लिए 4 से 6 दिसंबर की तिथियां प्रस्तावित की गई हैं।

गौरतलब है कि महोत्सव पहले 22 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियों के दृष्टिगत इसकी तिथियों में बदलाव किया गया है।

एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, शुभारंभ समारोह के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा समापन समारोह के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आगमन प्रस्तावित है।

सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन अब 26 और 27 नवंबर को अंब कॉलेज में होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X