शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:पत्नी भगाने की रंजिश में हैवानियत, आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर – Kannauj Brutal Act Driven By Grudge Over Elopement Of Wife Accuseds Mother Doused With Petrol And Set On Fire
कन्नौज

October 28, 2026

Kannauj Brutal act driven by grudge over elopement of wife accuseds mother doused with petrol and set on fire

अस्पताल में भर्ती झुलसी महिला
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र मं पत्नी को भगाकर ले जाने के आरोपी की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटना के बाद महिला का पति फरार हो गया। आनन-फानन परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (65) का बेटा अनुज राजस्थान के हनुमान गढ़ी में ईंट भट्ठे पर काम करता था। वहां पर तालग्राम के बेहटा खास निवासी सर्वेश भी मजदूरी करता था। उसके साथी सर्वेश की पत्नी महेश्वरी भी रहती थी। आरोप है कि 10 दिन पहले महेश्वरी को अनुज अपने साथ लेकर चला गया, जिसके बाद से सर्वेश उसके परिवार से रंजिश मान रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X