शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चीन और जापान वाली वो फोटो आपने देखी है? ठीक वैसे ही अब चेन्नई में इमारत चीरकर दौड़ेगी मेट्रो! अनोखा प्लान
नॉलेज

चीन और जापान वाली वो फोटो आपने देखी है? ठीक वैसे ही अब चेन्नई में इमारत चीरकर दौड़ेगी मेट्रो! अनोखा प्लान

November 13, 2026


होमफोटोनॉलेज

चीन वाली वो फोटो आपने देखी है? ठीक वैसे चेन्नई में इमारत चीरकर दौड़ेगी मेट्रो!

Last Updated:

चेन्नई में मेट्रो से जुड़ा एक अनोखा निर्माण प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है. इसके तहत ऐसी चार इमारतें बनाई जाएंगी, जिनके बीच से मेट्रो ट्रेन का वायडक्ट यानी एलिवेटेड ट्रैक गुजरेगा. यह परियोजना चेन्नई मेट्रो के फेज-2 का हिस्सा है. थिरुमंगलम में 446.88 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है.

जापान (बाएं) और चीन (दाएं) की ये फोटोज इंटरनेट पर खूब शेयर होती हैं. कुछ ऐसा ही चमत्कार अब भारत में होने जा रहा है.

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) ने थिरुमंगलम मेट्रो स्टेशन के पास चार इमारतें बनाने के लिए 446.88 करोड़ रुपये का ठेका दिया है. इस प्रॉजेक्ट की खास बात यह है कि मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक इन इमारतों के बीच से होकर गुजरेगा. इसे चेन्नई मेट्रो के फेज-2 के तहत विकसित किया जाएगा. निर्माण शुरू होने के 24 महीने के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है.

इस परियोजना का ठेका कैपेसाइट इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया है. इसके तहत कॉरिडोर-5 के किनारे 3.85 एकड़ जमीन पर चार टावर बनाए जाएंगे. ये टावर थिरुमंगलम मेट्रो स्टेशन के दोनों ओर होंगे. चारों टावरों की बनावट और मंजिलों की संख्या अलग-अलग होगी. टावर A और C में तीन बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और नौ ऊपरी मंजिलें होंगी. टावर B में ग्राउंड फ्लोर के अलावा नौ मंजिलें बनाई जाएंगी, जबकि टावर D में ग्राउंड फ्लोर और दो ऊपरी मंजिलें होंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जापान के ओसाका शहर में स्थित गेट टावर बिल्डिंग दुनिया भर में अपनी अनूठे आर्किटेक्चर के लिए जानी जाती है. इसे देखने पर ऐसा महसूस होता है कि मानो किसी इमारत को चीरकर रास्ता बना दिया गया हो. यहां स्पष्ट करना जरूरी है कि इस बिल्डिंग के बीच से कोई ट्रेन नहीं, बल्कि एक हाइवे रैम्प ही गुजरता है. काफी साल पहले जमीन के मालिकों और हाइवे अथॉरिटी के बीच हुए समझौते के तहत इस 16 मंजिला कमर्शियल ऑफिस बिल्डिंग के 5वें, छठे और 7वें फ्लोर यानी कुल तीन मंजिलों के बीच के हिस्से से हाइवे का रैंप गुजरता है. यह तालमेल और तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है.

फेज-2 का थिरुमंगलम मेट्रो स्टेशन टावर B और C के बीच बनाया जाएगा. इस डिजाइन का मकसद यात्रियों को एक ही परिसर के अंदर से मेट्रो स्टेशन तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है. यह परियोजना चेन्नई मेट्रो की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) योजना का हिस्सा है. इसके तहत सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के आसपास व्यावसायिक और दूसरी तरह की इमारतें विकसित की जाती हैं. इस मॉडल में पैदल चलने वालों और साइकिल जैसे गैर-मोटर चालित ट्रांसपोर्टेशन के लिए बेहतर सुविधाएं बनाई जाती हैं. इससे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच आसान होती है, यात्रियों की संख्या बढ़ती है और परिवहन व्यवस्था आर्थिक रूप से अधिक प्रैक्टिकल बनती है.

अक्टूबर 2026 में चेन्नई मेट्रो में कुल 1,08,23,408 यात्रियों ने सफर किया. महीने में सबसे ज्यादा यात्री 16 अक्टूबर को दर्ज किए गए, जब एक दिन में 4,51,705 लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया. कुल यात्रियों में से 1,02,40,136 लोगों ने ग्रीन और ब्लू लाइन पर सफर किया, जबकि 5,83,272 यात्रियों ने येलो लाइन का इस्तेमाल किया. येलो लाइन 14.64 किलोमीटर लंबी है और पूनामल्ली बाइपास से पोरूर जंक्शन के बीच चलती है. यह वडापलानी मेट्रो स्टेशन से भी जुड़ती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X