शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:समग्र शिक्षा बैठक में ग्रांट का उपयोग करने की दी जानकारी – Information Regarding The Utilization Of Grants Was Provided During The Samagra Shiksha Meeting

November 13, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Fri, 13 Nov 2026 10:37 PM IST

Information regarding the utilization of grants was provided during the Samagra Shiksha meeting.

रोहतक। समग्र शिक्षा कार्यालय में शुक्रवार को बीआरसी, क्लस्टर हेड्स एवं ब्लॉक एकाउंट्स की बैठक की गई। बैठक में जिला सह परियोजना समन्वयक मनोज सुहाग,राजेश कुमार अकाउंटेंट मीनाक्षी ने विस्तार से सभी ग्रांट का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा ने बताया कि बीआरसी पर सभी प्रकार की ग्रांट का खर्च करके मुख्यालय की ओर से दी गई तिथियां के अनुसार बिल जमा करने के बारे में बताया गया। सीआरसी पर सभी प्रकार की ग्रांट का खर्च व एनएसक्यूएफ से संबंधित सभी प्रकार की ग्रांट का उपयोग करने के लिए मुख्यालय की ओर से दी गई तिथियां के अनुसार बिल बीआरसी कार्यालय पर जमा करने की जानकारी दी गई। उन्होंने स्कूल लेवल के यू डाइस सैंपल चेकिंग का कार्य 18 नवंबर तक करने के निर्देश दिए। कहा कि बिल जमा करने में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी बीआरसी ने 60 प्रतिशत खर्चा बुक करने का आश्वासन दिया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X