शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

Bilaspur News:चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को अदालत से मिली जमानत – Accused Caught With ‘chitta’ (synthetic Drug) Granted Bail By The Court

November 13, 2026


एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर मिली रिहाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। वोल्वो बस में 12.58 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े कुल्लू निवासी आरोपी को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 21 सितंबर को पुलिस टीम गरामोड़ फोरलेन स्थित आरटीओ बैरियर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान कीरतपुर की तरफ से आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान सीट नंबर 18 पर बैठे आरोपी के बाएं पैर के नीचे से पॉलिथीन का पैकेट बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 12.58 ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद स्वारघाट थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और आरोपी से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। वहीं, सरकारी पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज है। ऐसे में जमानत मिलने पर उसके दोबारा नशे के कारोबार में शामिल होने की आशंका है। इसके बावजूद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X