शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:ददरी मेले से पांच दिन में नगर पालिका को 2.75 करोड़ की कमाई – The Municipal Council Earned 2.75 Crore From The Dadri Mela Over Five Days
बलिया

Ballia News:ददरी मेले से पांच दिन में नगर पालिका को 2.75 करोड़ की कमाई – The Municipal Council Earned 2.75 Crore From The Dadri Mela Over Five Days

November 13, 2026


The municipal council earned 2.75 crore from the Dadri Mela over five days.

ददरी मेला के मीना बाजार के लिए भूमि आवंटन के दौरान उप​स्थित दुकानदार।संवाद

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले से नगर पालिका परिषद की कमाई का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिवाली की सुबह शुरू हुए मेले से महज पांच दिनों में शुक्रवार तक नगर पालिका को 2.75 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाले मीना बाजार की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। दुकानों के आवंटन से महज दो दिनों में करीब 74.80 लाख रुपये की आमदनी हुई है। उधर, नंदी ग्राम में अभी पशुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। छठ पूजा के बाद मेले के पूरी तरह शबाब पर पहुंचने की उम्मीद है।

मीना बाजार में कुल 1136 दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए बृहस्पतिवार से भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 342 दुकानों का आवंटन होने से नगर पालिका को 40.80 लाख रुपये की आय हुई। शुक्रवार को भी करीब 34 लाख रुपये की आमदनी दर्ज की गई। इस तरह दो दिनों में दुकानों के आवंटन से करीब 74.80 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने बताया कि दुकानों के आवंटन में पहले आओ-पहले पाओ की नीति अपनाई गई है। मीना बाजार में दुकानों का आवंटन तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बाजार सजने के साथ मेले की रौनक भी बढ़ेगी।

उधर, नंदी ग्राम में पशुओं के आने का क्रम जारी है। फिलहाल बछिया और खच्चर मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। बिहार के पशु व्यापारी छठ पूजा के लिए अपने गांव लौट गए हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा के पशु व्यापारी अपने पशुओं के साथ बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके एक-दो दिनों में पहुंचने की सूचना है। इसके बाद नंदी ग्राम में पशुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मेले में व्यापारियों की सुविधा के लिए सुरक्षा, प्रकाश और पानी की व्यवस्था की गई है। पशुओं के चारे सहित अन्य जरूरी सामान की दुकानें भी सज गई हैं। छठ पूजा के बाद नंदी ग्राम और मीना बाजार दोनों के गुलजार होने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X