शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Solan News:निगम आयुक्त ने किया विक्रेता बाजार का निरीक्षण, सुनी समस्याएं – Municipal Commissioner Inspected The Vendors’ Market And Listened To Their Concerns
सोलन

Solan News:निगम आयुक्त ने किया विक्रेता बाजार का निरीक्षण, सुनी समस्याएं – Municipal Commissioner Inspected The Vendors’ Market And Listened To Their Concerns

November 14, 2026


Municipal Commissioner inspected the vendors' market and listened to their concerns.

सोलन शहर के बाईपास में विकेताओं की समस्याएं सुनते नगर निगम सोलन के आयुक्त व अन्य। स्रोत : निगम

विक्रेताओं ने उठाई शटर बदलने, रोटेशनल सिस्टम की मांग

विक्रेताओं को दिया समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन के तहत शहर के बाईपास पर शुरू किए गए विक्रेता बाजार में इन दिनों विक्रेताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं का जायजा लेने के लिए नगर निगम सोलन के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विक्रेता बाजार का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने विक्रेताओं और अन्य हितधारकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विक्रेताओं ने आयुक्त को बताया कि दुकानों के शटर खराब होने के कारण रात के समय सामान चोरी होने का डर बना रहता है। उन्होंने खराब शटर बदलने की मांग उठाई। इसके अलावा वेंडिंग स्पेस के लिए रोटेशनल सिस्टम लागू करने और विक्रेताओं की सुविधा के लिए उचित स्लाइडिंग पाथवे बनाने की मांग भी की गई। आयुक्त ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर विचार कर आने वाले दिनों में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

इसके बाद आयुक्त ने हवेली के समीप चंबाघाट बाईपास में प्रस्तावित वेंडिंग जोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि नगर निगम शहर में वेंडिंग जोन का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए स्थानीय विक्रेताओं को व्यवस्थित, सुलभ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X