शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:भागलपुर में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, चचेरे चाचा पर आरोप – Bihar News-22 Year Old Youth Beaten To Death Over Agriculture Field Boundary Dispute In Bhagalpur
भागलपुर

बिहार:भागलपुर में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, चचेरे चाचा पर आरोप – Bihar News-22 Year Old Youth Beaten To Death Over Agriculture Field Boundary Dispute In Bhagalpur

October 29, 2026


Bihar news-22 year old youth Beaten to death over agriculture field boundary dispute in Bhagalpur

अपराध

विस्तार

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठानिया दियारा में खेत की आरी काटने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राधे कुमार मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने उसके चचेरे चाचा महेंद्र मंडल पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, खेत की आरी काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान राधे कुमार पर हमला किया गया। आरोप है कि उसके सीने और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ें: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

राधे कुमार पेशे से किसान था। उसके माता-पिता भी खेती-किसानी करते हैं। मृतक की मां सीता देवी और पिता वासुदेव मंडल ने बताया कि राधे पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने हत्या का आरोप महेंद्र मंडल पर लगाया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X