शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान बोर्ड:अब उत्तर पुस्तिका में होंगे 40 असेसमेंट कॉलम, एक करोड़ नई कॉपियां छपवाईं – Rajasthan Board Changes Answer Sheets For Class 10, 12 Exams; Prints 1 Crore Copies
जयपुर

राजस्थान बोर्ड:अब उत्तर पुस्तिका में होंगे 40 असेसमेंट कॉलम, एक करोड़ नई कॉपियां छपवाईं – Rajasthan Board Changes Answer Sheets For Class 10, 12 Exams; Prints 1 Crore Copies

November 14, 2026


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव किया है। अब उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर मूल्यांकन के लिए 36 की जगह 40 असेसमेंट कॉलम होंगे। बदले हुए प्रश्न पत्रों में पहले के मुकाबले अधिक सवाल पूछे जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने करीब एक करोड़ नई उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पुराने प्रारूप वाली कॉपियां वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, प्रश्न पत्रों के नए प्रारूप में सवालों की संख्या बढ़ने से मूल्यांकन के दौरान अंक दर्ज करने के लिए अतिरिक्त कॉलम की जरूरत होगी। इसी वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के पहले पेज में चार नए कॉलम जोड़े गए हैं। बोर्ड चाहता है कि आगामी परीक्षाओं में सभी विद्यार्थियों को नए प्रारूप वाली उत्तर पुस्तिकाएं ही उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए जिलों में रखी पुरानी कॉपियों का स्टॉक वापस मंगवाया जा रहा है।

दसवीं-बारहवीं में 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

इस साल राजस्थान बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें दसवीं के 12 लाख से ज्यादा और बारहवीं के आठ लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की नई खेप तैयार कराई है।

यह भी पढें- राजस्थान: हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा में रची थी साजिश

दसवीं में दो बार परीक्षा देने का विकल्प

बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों के लिए दो परीक्षा का प्रावधान भी लागू किया है। पहली परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंक सुधारने के इच्छुक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में दूसरी परीक्षा दे सकेंगे।

प्रश्न पत्र तैयार करने के तरीके में भी बदलाव

एनईपी के तहत बोर्ड ने प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए PARAKH फ्रेमवर्क के 11 मानकों को अपनाया है। पहले प्रश्न पत्र बनाने में चार से पांच प्रमुख आधारों को ध्यान में रखा जाता था। नई व्यवस्था के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए राजस्थान के करीब 300 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। बोर्ड का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के अनुरूप बनाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X