शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:लकी भाटी बने कॉलेज इकाई के अध्यक्ष – Lucky Bhati Becomes President Of The College Unit

November 14, 2026


फरीदाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। संगठन के जिला प्रभारी बलराम भारद्वाज ने विभिन्न पदों पर हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसमें लकी भाटी को अध्यक्ष, रवि रावत को उपाध्यक्ष और आयुष को सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कपिल और जयकरण को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और छात्रहितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X