जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘काली खेती’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर अहम किरदार में हैं। फिल्म का रोमांचक ट्रेलर आने वाले खौफ की एक झलक दिखाता है।
ट्रेलर में क्या है?
लगभग सवा दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत जैकी श्रॉफ को दिखाने से होती है। वह उस गांव में आते हैं, जहां उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। टाइगर श्रॉफ को गांव में कुछ अजीब महसूस होता है। उनके सपने में कुछ डरावनी चीजें और लोग आते हैं। जब वह इसका जिक्र अपने परिवार से करते हैं तो उनसे कहा जाता है कि यह उनका भ्रम है।