Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Number Update: देशभर के करोड़ों किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना में पंजीकृत मोबाइल नंबर का बहुत बड़ा महत्व होता है। कई बार किसानों का पुराना मोबाइल नंबर बंद हो जाता है, गुम हो जाता है या वे किसी कारणवश नंबर बदल लेते हैं, जिसके कारण उन्हें योजना से जुड़े जरूरी अपडेट्स और ओटीपी मिलने बंद हो जाते हैं।
मोबाइल नंबर पुराना होने या गायब हो जाने से किसानों को किस्त की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है और वे भारी परेशानी में पड़ जाते हैं। अगर आपका भी पुराना नंबर बंद हो चुका है, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे बहुत आसानी से अपना नया नंबर अपडेट कर सकते हैं। आइए बहुत ही सरल भाषा में जानते हैं कि नया मोबाइल नंबर जोड़ने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
नया नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी?
- पीएम किसान खाते में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना इसलिए बेहद जरूरी है क्योंकि सरकार द्वारा भेजी जाने वाली हर किस्त का अलर्ट, ओटीपी और महत्वपूर्ण सूचनाएं इसी नंबर पर भेजी जाती हैं।
- नंबर अपडेट न होने पर आपको ई-केवाईसी और योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।
घर बैठे कैसे कर सकते हैं अपडेट?
- बता दें कि पीएम किसान योजना में मोबाइल नंबर अपडेट करने बहुत आसान है।
- आप घर बैठे पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आसानी से अपना नंबर अपडेट कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘फॉर्मर कॉर्नर’ सेक्शन में जाकर ‘अपडेट मोबाइल नंबर’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘सर्च’ पर क्लिक करें।
- अब ‘गेट आधार ओटीपी’ पर क्लिक करें। आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके वेरीफाई करें।
- आपकी किसान आईडी और विवरण स्क्रीन पर दिखाई देंगे। अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें।
- नए मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और ‘क्लिक फॉर अपडेट मोबाइल’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका नया मोबाइल नंबर 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाएगा।