शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शरद कपूर ने मांगा काम:बताया कैसी मुसीबतों से जूझे; मदद के लिए आगे आईं जया भट्टाचार्या, शेयर किया वीडियाे – Jaya Bhattacharya Requested Help For Sharad Kapoor Amid Financial Crisis On Social Media
मनोरंजन

शरद कपूर ने मांगा काम:बताया कैसी मुसीबतों से जूझे; मदद के लिए आगे आईं जया भट्टाचार्या, शेयर किया वीडियाे – Jaya Bhattacharya Requested Help For Sharad Kapoor Amid Financial Crisis On Social Media

November 14, 2026


jaya bhattacharya requested help for sharad kapoor amid financial crisis on social media

शरद कपूर, जया भट्टाचार्य

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के को-स्टार रहे शरद कपूर की बदहाली की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। इस पर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने अभिनेता से जुड़ा किस्सा साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री से उन्हें काम देने की गुजारिश भी की है। 

शरद कपूर पर क्या बोली जया? 

नब्बे के दशक के अभिनेता शरद कपूर इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य शरद कपूर से मिलने उनके घर पहुंची थीं। उनकी स्थिति पर जया ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पोस्ट किया। वह शरद कपूर से मिलने उनके घर पहुंची थीं। इसके बाद  उन्होंने लिखा, ‘साल 2001 में शरद कपूर से मेरी मुलाकात हुई थी, और अब उनसे दोबारा मिलने पर मैं उनसे वही बात कहना चाहती हूं जो वे मनोरंजन जगत से चाहते हैं। जी हां, थोड़ा सा सहयोग भी बहुत मायने रखता है। इसलिए नए शो और फिल्में बनाने वाले सभी लोगों से मेरा विनम्र निवेदन है कि कृपया यह जांच लें कि क्या यह अभिनेता आपके किरदारों के लिए उपयुक्त हैं।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X