शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म के आरोपों पर भाजपा हमलावर, सोनिया गांधी और राहुल की चुप्पी पर उठाए सवाल – Bjp Attacks Over Dushkarm Allegations Against Congress Mla In Jharkhand
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली:कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म के आरोपों पर भाजपा हमलावर, सोनिया गांधी और राहुल की चुप्पी पर उठाए सवाल – Bjp Attacks Over Dushkarm Allegations Against Congress Mla In Jharkhand

November 14, 2026


झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, कल भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती भी है, जनजातीय गौरव दिवस भी है। बहुत शर्मसार करने वाली बात है कि कांग्रेस के विधायक झारखंड से भूषण बाड़ा ने एक मात्र 14 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, ऐसे बहुत गंभीर आरोप आ रहे हैं। यहां तक कि जांच एजेंसियों ने पॉक्सो के तहत एक एफआईआर भी दर्ज की है। 

बासुंरी स्वराज ने कहा, आरोप ये हैं कि विधायक ने उस मासूम बच्ची को शिक्षा का झांसा दिया, एक बेहतर जिंदगी का झांसा दिया और ऐसे झूठे वादे पर उसको लाकर घर के काम करवाए, उसके साथ मारपीट की और बाद में यौन शोषण के भी आरोप आए हैं। मैं हैरान हूं कि स्मैश द पेट्रियार्की जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उनके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सब के सब चुप्पी साधे हुए हैं।

यह है मामला

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग आदिवासी लड़की ने दुष्कर्म, दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विधायक भूषण ने आरोपों को गलत करार दिया है।

पीड़ित किशोरी के आरोप

पीड़ित नाबालिग लड़की ने शिकायत में बताया है कि उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलवाने का भरोसा देकर लाया गया था। पीड़िता को पहले सिमडेगा स्थित विधायक आवास पर रखा गया और फिर वहां से रांची लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ही स्थानों पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।

शिकायत आवेदन के अनुसार, 5 अगस्त  को रांची स्थित विधायक आवास में भूषण बाड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, घटना के बाद पीड़िता को किसी से भी इस बारे में न बोलने की कड़ी चेतावनी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बात उजागर करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

विधायक ने कहा-आरोपों में सच्चाई नहीं

दूसरी तरफ, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। विधायक ने कहा कि यह पूरी तरह से उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से रची गई एक साजिश है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X