शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:छठ की खुशियों के बीच मातम, सुपौल में सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत – Child Died In Raod Accident Marauna Co Government Vehicle Supaul Bihar News
कोसी

बिहार:छठ की खुशियों के बीच मातम, सुपौल में सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत – Child Died In Raod Accident Marauna Co Government Vehicle Supaul Bihar News

November 14, 2026


child died in raod accident marauna CO government vehicle Supaul Bihar News

अस्पताल में मौजूद अधिकारी।मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

विस्तार

सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में छठ महापर्व की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान नदी थाना क्षेत्र के तोफिर वार्ड नंबर-10 निवासी राधे मंडल के तीन वर्षीय पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है।

नानी के साथ गया था दुकान, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भरत अपनी नानी के घर रहता था। घटना के समय वह नानी के साथ दुकान गया हुआ था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगा। तभी वहां से गुजर रही मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीओ ने बच्चे को पहुंचाया अनुमंडलीय अस्पताल, नहीं बची जान

घटना के बाद मरौना सीओ ने खुद घायल बच्चे को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, मरौना सीओ अभिजीत ने शुक्रवार शाम बताया कि क्षेत्र से लौटने के दौरान अचानक एक मासूम सड़क पर दौड़ते हुए गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक बच्चा घायल हो चुका था। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार में 1.09 लाख संदिग्ध म्यूल बैंक खाते चिह्नित: इनमें मिले 72.53 करोड़ रुपये; साइबर प्रहार 5.0 अभियान शुरू

कानूनी कार्रवाई में जुटी नदी थाने की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही निर्मली और नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। नदी थानाध्यक्ष सुमित कुमार भारती ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X