शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:कुश्ती में सिदरा तो चक्का फेंक में शिवनंदी रहीं प्रथम – Sidra Was First In Wrestling And Shivanandi Was First In Discus Throw

November 14, 2026


मोहम्मदी। रविंद्रनगर मियांपुर कॉलोनी के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, गोला क्षेपण, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय की बालिका वर्ग कुश्ती में वैदा की सिदरा प्रथम और पलिया की रितु द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में मूड़ा गालिब की शिवनंदी प्रथम और धमौला की फारिया द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पलिया के रजित प्रथम, रधोला के राजवीर द्वितीय और मूड़ा गालिब के देवराज तृतीय रहे।

सुलेख प्रतियोगिता में राजापुर बैनी की गरिमा प्रथम, मोहम्मदपुर कामी की प्रतीक्षा यादव द्वितीय और कुंवरपुर के लेवियम तृतीय रहे। वॉलीबॉल में पिपरिया कप्तान की टीम विजेता और मूड़ा गालिब की टीम उपविजेता रही। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X