शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलरामपुर

Balrampur News:49.85 लाख रुपये से बनेंगे पांच स्मारक स्थल – Five Memorial Sites Will Be Built At A Cost Of Rs 49.85 Lakh

November 14, 2026


हरैया सतघरवा। क्षेत्र में पांच महापुरुषों के स्मारक स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर कुल 49.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें एक स्मारक स्थल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के नाम पर और चार स्मारक स्थल संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हरैया सतघरवा विकासखंड के अलग-अलग चौराहों और तिराहों पर स्मारक स्थलों के निर्माण की इस परियोजना के माध्यम से महापुरुषों की स्मृतियों को संरक्षित करने की पहल की गई है। चंद्रशेखर आजाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर बनने वाले इन स्मारकों से संबंधित स्थानों को अलग पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इन महापुरुषों के विचारों और योगदान से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

बीडीओ नंद कुमार पांडेय ने बताया कि निर्धारित परियोजना के तहत लालपुर विशुनपुर चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, चौधरीडीह तिराहा, महमूदनगर तिराहा, बरदौलिया तिराहा और मटियरिया तिराहा पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक स्थलों का निर्माण होगा। सभी पांचों परियोजनाओं पर 9.97-9.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X