शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:90 हजार सैलरी का लालच, वीजा-पासपोर्ट के नाम पर 6.13 लाख ठगे – Lured By The Promise Of A 90,000 Salary, A Person Was Swindled Out Of 6.13 Lakh Rupees Under The Pretext Of Visa And Passport Arrangements

November 14, 2026


फर्रुखाबाद। व्हाट्सएप पर नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला से 6.13 हजार 600 रुपये ठग लिए। पीड़िता ने सोने-चांदी के जेवर और प्लॉट बेचे। रिश्तेदारों से उधार रुपये भी लिए।

कादरीगेट थाने के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी चंद्रशेखर चतुर्वेदी की पत्नी कुसुमलता चतुर्वेदी ने साहिल व राहुल पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि पति प्राइवेट काम करते हैं। आठ जुलाई को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल की। उसने नाम साहिल बताया। कहा कि हमारी बड़ी कंपनी है, जिसमें लड़के व लड़कियों की जरूरत है। आप भी काम कर सकती हैं। मना करने पर बोला कि तुम्हारे जिले के कई लोग काम करते हैं। 90 हजार रुपये प्रतिमाह और रहना-खाना भी मिलेगा। परिवार के साथ आने पर दिक्कत नहीं होगी। आपको वीजा व पासपोर्ट बनवाना होगा। कुछ देर बाद राहुल नाम के व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। उसने साहिल का हवाला देकर पासपोर्ट व वीजा बनवाने की बात कही।

दोनों ने बातों-बातों में झांसा देकर कई बार में क्यूआर कोड व अलग-अलग खातों में 6,13,600 रुपये ले लिए। पीड़िता ने कहा कि यह रकम सोने-चांदी के जेवर व प्लॉट बेचकर तथा अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए थे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X