Bhadohi News:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 21 से चलेगा अभियान – A Campaign To Add Names To The Electoral Roll Will Begin On The 21st
ज्ञानपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 21 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने ताया कि 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) एवं 29 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन विशेष अभियान दिवसों पर जनपद के सभी बूथ लेबिल अधिकारी (बीएलओ) अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावली संग पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 साल की आयु पूर्ण होने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। मोबाइल ऐप और आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, 7 एवं 8 ऑनलाइन भरकर जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
