शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला, शरीर पर मिले कटने के निशान, जांच में जुटी पुलिस – Auraiya Mason Sleeping In His Room Attacked With A Sharp Edged Weapon Cut Marks Found On His Body
औरैया

औरैया:कमरे में सो रहे राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला, शरीर पर मिले कटने के निशान, जांच में जुटी पुलिस – Auraiya Mason Sleeping In His Room Attacked With A Sharp Edged Weapon Cut Marks Found On His Body

November 14, 2026


Auraiya Mason sleeping in his room attacked with a sharp edged weapon cut marks found on his body

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला में शुक्रवार देर रात कमरे में सो रहे एक राजमिस्त्री पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।

गांव गौतला निवासी गिरजाशंकर (42) पुत्र रामनाथ राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद वह घर से लगभग 100 मीटर दूर पशुओं को बांधने के लिए बने कमरे में सोने चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। रात करीब एक बजे पड़ोसी छुटकन लाल ने गिरजाशंकर के चिल्लाने की आवाज सुनी। बाहर आकर देखा, तो वह कमरे से निकलकर बाहर पड़ा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X