शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:ओवरटेक के प्रयास में दो कारों की टक्कर, पांच घायल – Two Cars Collide While Attempting To Overtake; Five Injured

November 14, 2026


तालग्राम। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम मुंडाला के निकट ओवर टेक के प्रयास में शुक्रवार को दो कारें टकरा गईं। हादसे में एक कार पलट गई, दोनों कारों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

लखनऊ के चिनहट निवासी राज प्रताप (40) कार से आगरा से घर जा रहे थे। उनके साथ में महिमा पत्नी उपेंद्र भी थीं। शाम सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम मुंडाला के पास पीछे से आ रही कार ने ओवर टेक के प्रयास में टक्कर मार दी और पलट गई। कार में बलिया जिले के थाना बैरिया के चकिया निवासी धर्मवीर (49) कार चला रहे थे। साथ में पत्नी कुसुम देवी (46) और रितेश (21) भी थे। दोनों कारों पर सवार पांच लोग घायल हो गए।

सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया, एटलस सेफ्टी टीम और डायल 112 पुलिस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X