श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से तनखैया घोषित किए गए पायल से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने करीब एक महीने बाद अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है।
उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को पत्र लिखकर अपनी गलती स्वीकार की और धार्मिक सजा (तनखाह) भुगतने के लिए समय मांगा। हल्के से टिकट मिलने के बाद माथे खुद को पंथक विवाद से छुटकारा दिलवाने के लिए ग्यासपुरा ने चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। क्योंकि पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अकाल तख्त साहिब की ओर से गुरु दोखी करार दिया है और साथ ही सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ भी बेअदबी मामलों को लेकर लोगों में रोष है। ऐसे में चुनाव से पहले धार्मिक सजा की मांग कर ग्यासपुरा ने खुद को इस विवाद से बाहर करने कोशिश की है।
गौर हो कि ग्यासपुरा को 16 अक्तूबर को पांच सिंह साहिबानों की बैठक में तनखैया घोषित किया गया था। उन पर श्री हरिमंदिर साहिब के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने और सिख संस्थाओं व धार्मिक शख्सियतों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप था।