शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़, बढ़ा आकर्षण – Fresh Snowfall In Machil Sector Of Kupwara
जम्मू

जम्मू: कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी, सफेद चादर में ढके पहाड़, बढ़ा आकर्षण – Fresh Snowfall In Machil Sector Of Kupwara

November 14, 2026


Fresh snowfall in Machil sector of Kupwara

माछिल सेक्टर में हुई ताजा बर्फबारी
– फोटो : एएनआई

विस्तार

कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के डप्पल क्षेत्र में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई। इससे पहाड़ी क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया। इस बर्फबारी ने घाटी के सर्दियों के आकर्षण को बढ़ा दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ गई है।

इससे पहले वीरवार रात जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारामुला, कुपवाड़ा और गांदरबल में बर्फबारी के साथ बारिश हुई।

शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के बाद दोपहर में धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू संभाग के बनिहाल, बटोत, कटड़ा और भद्रवाह में भी वीरवार रात और शुक्रवार सुबह बारिश हुई।

जम्मू में 4.4 और कटड़ा में 5.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में गुलमर्ग में सबसे अधिक 40.6 मिलीमीटर और कुपवाड़ा में 37.3 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को जम्मू और कश्मीर संभाग कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X