शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दतिया:गणपति की झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार – Datia: A Teenage Girl Returning From Viewing A Ganpati Tableau Was Wrong Deeds By Three Youths
दतिया

दतिया:गणपति की झांकी देखकर लौट रही किशोरी से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो महीने तक चुप रहा परिवार – Datia: A Teenage Girl Returning From Viewing A Ganpati Tableau Was Wrong Deeds By Three Youths

November 14, 2026


Datia: A teenage girl returning from viewing a Ganpati tableau was wrong deeds by three youths

सामूहिक दुष्कर्म
ग्राफिक्स

विस्तार

दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। आखिरकार पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के पीछे वारदात

पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 सितंबर की रात को घटी। पीड़ित किशोरी गांव में आयोजित गणपति उत्सव की झांकी देखने गई थी। उसके साथ आई चाची रात घर लौट गई थीं, जबकि किशोरी झांकी देखने के लिए वहीं रुक गई। रात करीब 10 बजे जब किशोरी अकेले घर लौट रही थी, तभी माता मंदिर के पीछे घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी दीपक रावत, सूरज रावत और रविंद्र रावत पीड़िता को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। वहां आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

पढ़ें: इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष: रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों ने किया चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

दो महीने बाद शिकायत दर्ज

घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। आरोपियों की धमकी और लोक-लज्जा के डर से परिवार ने तुरंत शिकायत नहीं की। लगभग दो महीने तक मानसिक तनाव झेलने के बाद पीड़िता ने मां के साथ महिला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी कोमल परिहार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X