शराबबंदी कानून के रखवाले ने ही तोड़ा नियम:निलंबित पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार; दूसरी बार शराब पीने की पुष्टि – Bihar Police Suspended Asi Arrested Drinking Alcohol In Madhepura Bihar News

मधेपुरा में शराब की नशे में धुत पुलिस पदाधिकारी
November 14, 2026

मधेपुरा में शराब की नशे में धुत पुलिस पदाधिकारी
मधेपुरा में शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी ही इसके उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार हो गए। शराब पीकर सड़क पर बाइक समेत गिरने के मामले में निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, मधेपुरा भेज दिया गया।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। देवेंद्र ठाकुर शहर के मेन रोड स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे बीच सड़क पर पेशाब कर रहे थे। उनसे बाइक भी संभल नहीं रही थी। वे अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे स्टार्ट नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई।
एसपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 नवंबर को सूचना मिली थी कि सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) देवेंद्र ठाकुर शराब पीकर नशे की हालत में बाजार में गिरे हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 50/26, दिनांक 13 नवंबर 2026 दर्ज किया गया। देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ शराब सेवन का यह पहला मामला नहीं है।
ये भी पढ़ें- बिहार: आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्तेभर में 50 से 60 लोगों को काटा; अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा
इससे पहले मिठाई पुलिस शिविर में पदस्थापना के दौरान भी शराब पीने के आरोप में उनके विरुद्ध मधेपुरा थाना में अप्राथमिकी कांड संख्या 22/26, दिनांक 14 जुलाई 2026 दर्ज किया गया था। इस मामले के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई थी, जो अभी जारी है।
इसके बावजूद दोबारा शराब सेवन के आरोप में पकड़े जाने के बाद पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वरीय पदाधिकारियों को कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।
November 14, 2026
अस्पताल में मौजूद अधिकारी।मौके पर जुटी लोगों की भीड़। विस्तार सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में छठ महापर्व की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज […]
November 13, 2026
बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति […]
November 12, 2026
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह (38) हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी […]
