एक साल पहले युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद से वह परेशान है। युवक ससुराल गया और साली से शादी कराने की बात कही, जिस पर ससुरालीजनों ने इन्कार कर दिया और पीटकर घर से भगा दिया। युवक शनिवार दोपहर गांव पहुंचा और टंकी पर चढ़ गया। देखते ही देखते ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद युवक को समझाकर टंकी से नीचे उतारा और थाने ले गई।
क्षेत्र के ग्राम पूराराय निवासी रोहित उर्फ बाबू की मैनपुरी के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। एक साल पहले उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद से रोहित परेशान है। दो बार उसने ससुराल में जान देने का प्रयास भी किया। शुक्रवार को वह ससुराल गया था और साली से शादी करनी की बात कही, जिस पर गुस्साए ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी और घर से भगा दिया।