शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:डीएम-एसपी ने 100 चालकों को बांटे हेलमेट – Dm And Sp Distributed Helmets To 100 Drivers

November 13, 2026


कन्नौज। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को 100 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने यातायात नियम पालन को जीवन रक्षा का मंत्र बताया।

तिर्वा क्रासिंग पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन केवल चालान अथवा कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा अपने परिवार के सदस्यों को भी यातायात नियम पालन के लिए प्रेरित करें।

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात की आधारशिला है। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए वाहन चलाएं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी उमाशंकर यादव, बिलाल सिद्दीकी, मैनेजर मुकेश दुबे द्वारा 50 हेलमेट दान किए गए तथा 50 हेलमेट स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से 50 हेलमेट उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा, यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी, टीएसआई अरशद अली, एआरएम मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X