शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबेडकरनगर:कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला टाइल्स मिस्त्री का शव, नवरात्र में मुंबई से लौटा था घर – Body Of Tile Mason Was Found Hanging From Fan Hook In Room In Ambedkar Nagar
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर:कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला टाइल्स मिस्त्री का शव, नवरात्र में मुंबई से लौटा था घर – Body Of Tile Mason Was Found Hanging From Fan Hook In Room In Ambedkar Nagar

November 14, 2026


body of tile mason was found hanging from fan hook in room in Ambedkar Nagar

सुसाइड (सांकेतिक)

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार देर रात टाइल्स मिस्त्री का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर मोहल्ले की है। यहां सोनू उर्फ नंदकुमार गौड़ (30) का शव फंदे से लटकता मिला। छोटे भाई राजकुमार के मुताबिक नंदकुमार टाइल्स मिस्त्री थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। वह पिछले दो वर्षों से मुंबई में टाइल्स लगाने का ठेका लेते थे। नवरात्र में वह घर लौटे थे। 

शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजकुमार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। नंदकुमार का शव पंखे से लटका था। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। रात करीब 11 बजे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।

मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी मौत से मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X