शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा में एक ओर प्रसूता ने तोड़ा दम; अब तक 12 की हो चुकी है मौत – A Fresh Maternal Death Childbirth Complications Was Reported In Kota Medical Collage
कोटा

कोटा में एक ओर प्रसूता ने तोड़ा दम; अब तक 12 की हो चुकी है मौत – A Fresh Maternal Death Childbirth Complications Was Reported In Kota Medical Collage

November 14, 2026


A fresh maternal death childbirth complications was reported in Kota medical collage

मेडिकल कॉलेज में एक और प्रसूता ने तोड़ा दम

विस्तार

कोटा। सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब एक और प्रसूता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बारां जिले से गंभीर हालत में फूलाबाई मेहता को कोटा रेफर किया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े। उन्हें समय पर समुचित इलाज नहीं मिला, जिससे फूलाबाई की जान चली गई। इस मौत के साथ ही कोटा के सरकारी अस्पतालों में अब तक 12 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन मौतों की वजह क्या है। क्या समय पर उपचार नहीं मिलना या अस्पतालों के बीच समन्वय की कमी कारण है। नए अस्पताल की गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा सीहरा ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला को 12 नवंबर की शाम को अस्पताल लाया गया था। बारां जिले के गुजरान की निवासी फूलाबाई मेहता 6 माह की गर्भवती थी।

प्रसूता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति

फूलाबाई को आईसीयू में कार्डियक अरेस्ट आया था। सीपीआर देने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। गर्भपात के बाद भी महिला का काफी समय तक उपचार चला। टेस्ट के दौरान उसकी प्लेटलेट्स 35 हजार थी, जिससे डेंगू या स्क्रब टाइफस की संभावना थी। उसे मेडिसिन विभाग से आईसीयू में स्थानांतरित किया गया, पर हालत में सुधार नहीं हुआ।

दवाइयों की गुणवत्ता की जांच

लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बाद चिकित्सा और औषधि नियंत्रण विभाग हरकत में आया। अधिकारियों ने सरकारी अस्पतालों की दवाइयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग अभियान चलाया। उन्होंने 13 प्रकार की दवाइयों और इंजेक्शन के कुल 14 नमूने लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दवाइयों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X