शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू:मेरठ में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु रखेंगे व्रत; रविवार को देंगे पहला अर्घ्य – Chhath Puja Begins In Meerut With Nahay Khay, Over 25,000 Devotees To Observe The Fast
मेरठ

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू:मेरठ में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु रखेंगे व्रत; रविवार को देंगे पहला अर्घ्य – Chhath Puja Begins In Meerut With Nahay Khay, Over 25,000 Devotees To Observe The Fast

November 14, 2026


Chhath Puja Begins in Meerut with Nahay Khay, Over 25,000 Devotees to Observe the Fast

छठ पूजा 2026 की शुभकामनाएं
– फोटो : AI

विस्तार

सूर्य उपासना और लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही छठ व्रतियों ने कठिन नियमों और पूरी श्रद्धा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत कर दी। यह पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, सदस्यों की कुशलता, संतान की लंबी आयु और निरोगी जीवन की कामना के लिए मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के कल्याण की कामना करते हैं।

गगोल तीर्थ से विश्वविद्यालय तक होंगे आयोजन

छठ पूजा को लेकर मेरठ शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं। गगोल तीर्थ, रामताल वाटिका, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर, जेल चुंगी और गांधी आश्रम चौराहे सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजन होंगे। इसके अलावा कई कॉलोनियों और घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की व्यवस्था की है।

अर्घ्य देने के लिए कई स्थानों पर कृत्रिम सरोवर तैयार किए गए हैं। घाटों और पूजा स्थलों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट भी की जा रही है। श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X