शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीएम योगी का मेरठ दौरा:आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित – Cm Yogi Adityanath Meerut Visit Today, Attend Ex-servicemen Rally, Security Alert
मेरठ

सीएम योगी का मेरठ दौरा:आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित – Cm Yogi Adityanath Meerut Visit Today, Attend Ex-servicemen Rally, Security Alert

November 14, 2026


CM Yogi Adityanath Meerut visit today, Attend Ex-Servicemen Rally, security alert

सीएम योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचेंगे। वह शहर में दो घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होकर सैनिकों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन करेंगे।

इसके अलावा वह स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल भी जाएंगे और शास्त्रीनगर में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X