शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारतीय रेलवे का अनोखा स्टेशन, सिर्फ दो अक्षरों का है नाम, यहां रोजाना रुकती हैं 14 MEMU ट्रेनें!
वायरल

भारतीय रेलवे का अनोखा स्टेशन, सिर्फ दो अक्षरों का है नाम, यहां रोजाना रुकती हैं 14 MEMU ट्रेनें!

November 14, 2026


Last Updated:

देश का एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन, जिसका नाम सिर्फ दो अक्षरों का है. इस स्टेशन पर रोजाना 14 मेमू ट्रेनें रुकती हैं, जो आसपास के शहरों को जोड़ती हैं. आइए जानते हैं इस खास रेलवे स्टेशन के बारे में.

भारतीय रेलवे का अनोखा स्टेशन, सिर्फ दो अक्षरों का है नाम!Zoom

भारतीय रेलवे का सबसे छोटा नाम वाला स्टेशन, दो अक्षरों में सिमटी है इसकी पहचान(फोटो: Ai Generated Image)

भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसे रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जिनके नाम और उनसे जुड़ी खासियतें लोगों को हैरान कर देती हैं. कुछ स्टेशन अपनी ऐतिहासिक पहचान के लिए मशहूर हैं, तो कुछ अपनी अनोखी बनावट या नाम की वजह से चर्चा में रहते हैं. अब गुजरात का एक ऐसा ही रेलवे स्टेशन सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इस स्टेशन का नाम इतना छोटा है कि इसे पढ़ने में शायद ही किसी को एक पल से ज्यादा समय लगे. खास बात यह है कि इसका नाम सिर्फ दो अक्षरों से मिलकर बना है. इस अनोखे स्टेशन का नाम ‘ओड'(OD) है. भारतीय रेलवे ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस स्टेशन की जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही रेलवे की पोस्ट पर एक यूजर ने ऐसा मजेदार कमेंट कर दिया, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. आइए जानते हैं कि आखिर कहां है यह स्टेशन और इसकी क्या-क्या खासियतें हैं.

रेलवे की खास सीरीज में सामने आया दो अक्षरों वाला स्टेशन
भारतीय रेलवे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ‘भारत के रेल स्टेशनों की खास सीरीज’ चला रहा है. इसके जरिए देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और उनकी अनोखी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस सीरीज के 53वें एपिसोड में रेलवे ने गुजरात के ‘ओड’ रेलवे स्टेशन को जगह दी है. यह स्टेशन गुजरात के आनंद जिले में स्थित है. भौगोलिक रूप से यह आनंद-गोधरा रेलखंड का हिस्सा है. वहीं, प्रशासनिक तौर पर यह पश्चिम रेलवे जोन के वड़ोदरा मंडल के अंतर्गत आता है. रेलवे ने इसे NSG-6 कैटेगरी में रखा है. स्टेशन छोटा जरूर है, लेकिन यहां यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नाम है. ‘ओड’ नाम सिर्फ दो अक्षरों का है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय रेलवे नेटवर्क में इसके अलावा ओडिशा का ‘इब’ रेलवे स्टेशन भी ऐसा है, जिसका नाम केवल दो अक्षरों से बना है. यानी नाम के मामले में ये दोनों स्टेशन काफी खास हैं.

छोटा स्टेशन, लेकिन रोजाना रुकती हैं 14 मेमू ट्रेनें
किसी रेलवे स्टेशन का नाम छोटा होना यह नहीं बताता कि वहां से कितने लोग सफर करते होंगे. ‘ओड’ स्टेशन इसका अच्छा उदाहरण है. स्थानीय यात्रियों के लिए यह स्टेशन काफी उपयोगी है. यहां रोजाना नियमित रूप से 14 मेमू ट्रेनें रुकती हैं. इन ट्रेनों के जरिए आसपास के कई शहरों और कस्बों तक पहुंचना आसान होता है. इस स्टेशन पर दिन की पहली मेमू ट्रेन नंबर 69145 सुबह 05:24 बजे पहुंचती है. वहीं, दिन की आखिरी नियमित मेमू ट्रेन नंबर 69148 शाम 19:51 बजे यहां आती है. इन ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलता है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X