शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किशन, छठ पर यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा – Ravi Kishan Visits Gorakhpur Railway Station To Review Passenger Amenities For Chhath
गोरखपुर

यूपी:गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किशन, छठ पर यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा – Ravi Kishan Visits Gorakhpur Railway Station To Review Passenger Amenities For Chhath

November 14, 2026


Ravi Kishan visits Gorakhpur Railway Station to review passenger amenities for Chhath

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद रवि किश

विस्तार

छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा व सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए सांसद रवि किशन ने शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड सहित अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में स्थापित सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम के जरिए की जा रही निगरानी व्यवस्था को भी देखा। इसके माध्यम से स्टेशन की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि भीड़ के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

सांसद ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X