Sirsa News:बाइक सवार से तीन युवकों ने मोबाइल छीना, मारपीट – Mobile Anatched
सिरसा। गांव शहीदांवाली के पास तीन युवकों ने एक बाइक सवार व्यक्ति का रास्ता रोककर उससे मारपीट की और मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित राधेश्याम निवासी गांव चौबुर्जा ने सदर थाना सिरसा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उसने बताया कि 12 नवंबर की रात वह काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। शहीदांवाली गांव के पास मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसे रोका। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया।
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही अज्ञात युवकों की पहचान कर ली जाएगी।
